मसूरी में जमकर ओलावृष्टि और बारिश

मसूरी। पर्यटन नगरी में दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली व जमकर ओलावृष्टि व बारिश हुई हालात ऐसे हो गये जैसे बर्फबारी हो गयी। पूरी मसूरी व आस पास के क्षेत्र ओलों की सफेद चादर से ढक गये व लोगों ने बर्फ जैसा आनंद लिया। भारी ओलावृष्टि के कारण जन जीवन प्रभावित हो गया व अच्छी ठंड शुरू हो गयी।
पर्यटन नगरी में दोपहर बाद करीब दो घंटे जमकर ओले बरसे। ओले इतने तेजी से बरसे की पूरी पहाड़ियां, घरों की छतें, सडकें बर्फ की तरह सफेद हो गयी व वाहनों पर भी ओले जम गये। ओले पड़ने के कारण जो जहां था वहीं फंस गया क्यों कि ओले मोटे मोटे पड़ रहे थें जिससे चोट लगने का खतरा बढ गया था। स्कूली बच्चे व लोग जहंा खडे थे वहीं पर रूक गये व करीब एक घंटे से अधिक समय तक बरसात कम होने का इंतजार करते रहे। वहीं ओलों से पेड़ों के पत्ते भी छलनी हो गये। वही ओलों के साथ हुई बारिश ने पूरी मसूरी को जलमग्न कर दिया। नालिंया चोक होने से सभी रोडों पर पानी नदी की तरह बहने लगा जिस कारण रोड पर चलना कठिन हो गया व लोग बारिश का पानी कम होने का इंतजार करते रहे। सड़कों पर पानी का बहाव इतना तेज था कि लोग इसे पार नहीं कर पा रहे थे। ओलावृष्टि व बारिश होने से एक बार फिर सर्दी लौटकर आ गयी व लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.