लंढौर भू धंसाव पर कार्ययोजना तैयार, 2 मई के बाद शुरू होगा उपचार

मसूरी। नगर पालिका परिषद ने लंढौर बाजार भू धंसाव की कार्य योजना तैयार कर ली है। जिसका उपचार आगामी समय में किया जायेगा। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने इस संबंध में जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि मसूरी के प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा और स्थायित्व को लेकर पालिका प्रशासन पूरी तरह गंभीर है।
पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि लंढौर भू धंसाव के लिए गत 9 फरवरी 2026 और 24 अप्रैल 2026 को संबंधित स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया था। जिसमें विशेषज्ञों ने निरीक्षण की जानकारी दी। जिसमें बताया गया कि हाल ही में पालिका द्वारा उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र, देहरादून के विशेषज्ञों से प्रभावित स्थल का पुनः निरीक्षण करवाया गया। जिसके निरीक्षण की विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट पालिका को प्राप्त हो चुकी है। उन्हांेने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति और ठोस कार्यवाही तय करने हेतु आगामी 2 मई 2026 को नगर पालिका कार्यालय में संबंधित विभागों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। शीघ्र कार्य का संकल्प बैठक में कार्ययोजना का निर्धारण करते हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य जल्द से जल्द शुरू कर दिए जाएंगे। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि जनमानस की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। देहरादून के विशेषज्ञ संस्थान की रिपोर्ट के आधार पर हम सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर रहे हैं। 2 मई की बैठक के तुरंत बाद धरातल पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि भविष्य में होने वाले खतरों को समय रहते टाला जा सके।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.