सेंट जार्ज में यूनिवर्सिटी फेेयर 2026 का आयोजन
1 min read
मसूरी। सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में यूनिवर्सिटी फेयर 2026 का आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश की लगभग 50 यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट जॉर्ज कॉलेज के सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना के साथ हुआ।
यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधियों ने अभिभावकों व छात्रों को अपनी-अपनी यूनिवर्सिटीज़ के पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। यह फेयर छात्रों व अभिभावकों दोनों के लिए ही काफ़ी लाभदायक रहा। उन्हें यूनिवर्सिटीज के वास्तविक स्वरुप से रूबरू होने का अवसर मिला। साथ ही यह फेयर उनका करियर निर्धारित करने में मील का पत्थर साबित होगा। विद्यालय में आयोजित इस यूनिवर्सिटी फेयर की प्रशंसा करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि यह आयोजन केवल शैक्षणिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह हमारे छात्रों के भविष्य को एक नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है। छात्रों व अभिभावकों ने इस प्रकार के यूनिवर्सिटी फेयर रखने के लिए स्कूल प्रशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की व भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम रखने का निवेदन किया जिससे छात्र अपने भविष्य के प्रति सजग हो सकें। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर जेयसीलन ने यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधियों को अपना कीमती समय देने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया। इस अवसर पर सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, प्रधानाचार्य ब्रदर जेयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिलवेनुस कैरकेटा, ब्रदर लॉरेंस, सीनियर कॉर्डिनेटर मार्क गौनसाल्विस, करियर फेयर कमेटी के सदस्य पी॰ डी॰ जायसवाल, भवनेश नेगी (पी◦ आर◦ ओ), दिक्षा माटा, पंकज मलिक, श्रीजय मल्ल, प्रवीण गुसाईं, अभिभावक व छात्रगण उपस्थित रहे।
