मसूरी देहरादून मार्ग पर मलवा आने से रोड बाधित

मसूरी। मसूरी देहरादून मार्ग पर पानी वाला बैंड से मसूरी की ओर पहाड़ी टैरेस के सामने पहाड़ी से मलवा आने पर रोड बाधित हो गयी जिस पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगाकर रोड से मलवा साफ किया।

मसूरी देहरादून मार्ग पर लगातार मलवा आने से रोड बाधित हो रही है व जब भी बारिश आती है कहीं न कहीं रोड बंद हो जाती है। जिसके कारण आने जाने वालों को खासी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। गत रात्रि की बारिश से पानी वाला बैंड से मसूरी की ओर पहाड़ी टैरेस के समीप रोड पर मलवा आ गया जिस पर लोक निर्माण विभाग ने तत्काल जेसीबी भेज कर रोड को खुलवा दिया। लेकिन रोड पर रोड की सफाई करते हुए वाहनों की लंबी कतारे लग गयी

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.