दीपावली पर आंदोलनरत रेहड़ी-पटरी कारोबारियों के परिवारों तक पहुंचाई मदद

1 min read

मसूरी। दीपावली के अवसर पर जाखन के पार्षद सुमेंद्र वोहरा की ओर से मसूरी के शहीद स्थल पर आंदोलनरत रेहड़ी-पटरी कारोबारियों को राशन वितरित किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता और टीम सुमेंद्र वोहरा ने रेहड़ी-पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति के 75 सदस्यों को राशन उपलब्ध कराकर उनके परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
मालरोड पर रेहड़ी-पटरी लगाकर व्यवसाय करने वाले कारोबारियों को नगर पालिका की ओर से हटाकर अन्य स्थानों पर जगह आवंटित की गई थी। हालांकि, कुछ पटरी व्यवसायी मालरोड से हटाए जाने के विरोध में पिछले 212 दिनों से शहीद स्थल पर धरना दे रहे हैं। कारोबारियों का आंदोलन लगातार जारी है।
पार्षद सुमेंद्र वोहरा ने आंदोलनरत पटरी व्यवसायियों के संघर्ष का समर्थन करते हुए दीपावली के अवसर पर उनके परिवारों की मदद के लिए राशन वितरित करने की पहल की। इस दौरान टीम सुमेंद्र वोहरा ने जरूरतमंदों के साथ खड़े रहकर उनके संघर्ष में सहयोग देने का संकल्प दोहराया। टीम की ओर से कहा गया कि दीपावली का पर्व तभी सार्थक होगा, जब खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचें। त्योहार के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना सामाजिक जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ आंदोलनरत कारोबारियों के परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, कांग्रेस सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष जगपाल गुसाईं, इमरान, दक्ष पंवार, नवीन शाह, सूरज रावत, रंजीत शाह सहित रेहड़ी-पटरी व्यवसायी मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.