घंटों जाम में फंस रहे पर्यटक, उठानी पड़ रही परेशानी

मसूरी। पर्यटन नगरी में इस वर्ष सीजन के दौरान जाम ही जाम नजर आ रहा है, एक भी दिन ऐसा नहीं गया जबकि जाम की स्थिति से लोगों को रूबरू न होना पड़ा हो। मसूरी देहरादून मार्ग पर तो लाइब्रेरी से मसूरी झील तक जाम लग रहा है जो करीब दो से चार किमी तक जाम लगने से पर्यटकों को मसूरी पहुंचने में तीन घंटे से अधिक का समय लग रहा है। जाम की सबसे अधिक परेशानी किंक्रेग से लाइब्रेरी रोड, मोती लाल नेहरू रोड, अकादमी रोड पर हो रही है वहीं लंढौर में तो हमेशा जाम ही रहता है।
अब तो मालरोड भी इससे अछूता नहीं रहा। मालरोड पर भी कई जगह पर्यटकों के वाहनों को जाम से जूझना पड़ रहा है। इसके साथ ही अब पिक्चर पैलेस चैक पर जाम से स्थिति विकट हो जाती है। हालांकि पुलिस, व नगर पालिका के वालिटियर लगातार जाम खुलवाने को जूझते रहते है पर उसके बाद भी जाम नहीं खुल पाता। जाम लगने से जहां पर्यटकों को मसूरी आने में परेशानी होती है वहीं स्थानीय लोगों को भी परेशान होना पड़ता है जो लोग मसूरी से देहरादून या देहरादून से मसूरी नौकरी करने आते है वह समय से नहीं पहुंच पाते वहीं मसूरी से देहरादून उच्च शिक्षा के लिए जाने वाले छात्र छात्राओं को भी जहां अपने कालेज पहुंचने में विलंब हो जाता है वहीं शाम को समय से घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित रहते हैं।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.