गोल्फ कार्ट संचालन बंद होने से संचालकों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट

मसूरी। पर्यटन नगरी में पर्यटकों की पसंदीदा गोल्फकार्ट पर नगर पालिका परिषद के संभागीय परिवहन विभाग में पंजीकरण न कराने के कारण संचालन बंद कर दिया गया है जिसके कारण गोल्फकार्ट चालकों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में गोल्फकार्ट संचालकों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है।
गोल्फकार्ट संचालकों का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद ने पर्यटकों की सुविधा के लिए गोल्फकार्ट शुरू की थी जबकि वे पहले साइकिल रिक्शा चलाते थे व गोल्फकार्ट दिए जाने पर उन्होंने अपने साइकिल रिक्शा एवं लाइसेंस नगर पालिका में जमा करवा दिए थे। लेकिन नगर पालिका परिषद ने गोल्फकार्ट संचालन के लिए संभागीय परिवहन विभाग में पंजीकरण नहीं करवाया जिस कारण गोल्फकार्ट का संचालन रोक दिया गया है। जबकि यह जिम्मेदारी पालिका अधिशासी अधिकारी की थी। जबकि जब गोल्फ कार्ट का सचालन शुरू किया गया था तब संचालकों से शपथ पत्र भी लिया गया था। गोल्फ कार्ट के परिवहन विभाग कें पंजीकरण न होने पर समस्या उत्पन्न हो गयी है व उनकी रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गयी है। ज्ञापन में पालिका को अवगत कराया गया कि जब भी गोल्फकार्ट संचालकों को सरकारी डयूटी पर गोल्फकार्ट के साथ तैनात किया गया तो बिना किसी संशय के निस्वार्थ भाव से आदेशों का पालन किया गया व पालिका का सहयोग किया गया इसमें चाहे प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या मुख्यमंत्री के आगमन के कार्यक्रम हो। ज्ञापन में मांग की गयी कि नगर पालिका गोल्फकार्ट का शीघ्र परिवन विभाग में पंजीकरण करवाये ताकि समस्या का समधान हो सके व संचालकों की रोजी रोटी चल सके। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी का कहना है कि संभागीय परिवहन विभाग ने पहले ही पंजीकरण करने से मना कर दिया गया था जिस पर पालिका ने गोल्फकार्ट चलाने को रोक दिया था जिसके बाद ये लोग कोर्ट गये व स्टे ले आये लेकिन अब संभागीय परिवहन विभाग ने गोल्फकार्ट का पंजीकरण करने से फिर मना कर दिया व न्यायालय में अपना पक्ष रखा। जिस पर संचालकों ने गोल्फकार्ट नगर पालिका में जमा करवा दी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इनका उपयोग कहीं न कही किया जायेगा। वहीं कहा कि साइकिल रिक्शा के स्थान पर ई ऑटों का परीक्षण भी इसका हिस्सा है। ई रिक्शा का पंजीकरण आरटीओं से हो जाता है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.