सेंट जार्ज कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
1 min read
मसूरी। सेंट जार्ज कॉलेज के सभागार में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन रेवेन्यू सर्विस इनकम टैक्स आशीष त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि को पौधा व स्कूल का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के क्वॉयर ने मधुर गीत प्रस्तुत किया। ततपश्चात पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आंरभ किया गया।
कक्षा चार की शिवण्या को प्रथम, अरनव राणा को द्वितीय व शनय अग्रवाल को तृतीय स्थान प्राप्त किया, साथ ही अरनव राणा को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वाेत्तम स्थान व ऑल राउंडर का खिताब भी दिया गया। कक्षा पाँच के शौर्य ग्रोवर को प्रथम, अयान जैन द्वितीय, विजयादित्य जयकुमार को तृतीय पुरस्कार दिया गया। साथ ही सात्विक छोकरा को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वाेत्तम स्थान व शौर्य ग्रोवर को ऑल राउंडर का खिताब दिया गया। कक्षा छः ‘ए’ के अयान कुमाईं को प्रथम, विवान बंसल को द्वितीय, आरुष गोयल को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार दिया गया साथ ही अबीर सिंह जुनेजा को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वाेत्तम स्थान व विवान बंसल को ऑल राउंडर का खिताब मिला। कक्षा छः ‘बी’ के देव अग्रवाल को प्रथम, सामर्थ गोयल को द्वितीय, सक्षम गुप्ता को तृतीय स्थान का पुरस्कार साथ ही अर्श त्यागी को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वाेत्तम स्थान व देव अग्रवाल को आल राउंडर का खिताब दिया गया। कक्षा सात ‘ए’ के आद्विक गर्ग को प्रथम, वेदांग बंसल को द्वितीय, अक्षत गोयल को तृतीय, साथ ही सेवांग रिगज़िन थंगोन को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वाेत्तम स्थान व आद्विक गर्ग को आल राउंडर का खिताब दिया गया। कक्षा सात ‘बी’ के मेहतेज सिंह साहनी को प्रथम, नेवेन बर्मन को द्वितीय, भव्या सिंगल को तृतीय स्थान, साथ ही मेहतेज सिंह साहनी को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वाेत्तम स्थान व सात्विक अग्रवाल को आल राउंडर का खिताब दिया गया। कक्षा सात ‘सी’ के अकुल छाओछरिया को प्रथम, आरुष नेगी को द्वितीय, ध्रुव शंकर को तृतीय स्थान, साथ ही शाश्वत आनंद को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वाेत्तम स्थान व अकुल छाओछरिया को आल राउंडर का खिताब मिला। कक्षा आठ ‘ए’ के अरनव सिंह मिन्या को प्रथम, माधव गर्ग को द्वितीय, अनुनय आर्य को तृतीय स्थान, साथ ही अनुनय आर्य को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वाेत्तम स्थान व आल राउंडर का खिताब मिला। कक्षा आठ ‘बी’ के अक्षरम टंडन को प्रथम, अनमोल अग्रवाल को द्वितीय, आरव गर्ग को तृतीय स्थान, साथ ही सचेत गोयल को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वाेत्तम स्थान व अक्षरम टंडन को आल राउंडर का खिताब मिला। कक्षा आठ ‘सी’ के देवांश तपारिया को प्रथम, अद्विक लोधा को द्वितीय, हृदय गर्ग को तृतीय, साथ ही हियायखोंबा लियेन्थम को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वाेत्तम स्थान व अद्विक लोधा को आल राउंडर का खिताब मिला। कक्षा नौ ‘ए’ के रिधान वर्मा को प्रथम, जयंत जैन को द्वितीय, आदित गुप्ता को तृतीय स्थान, साथ ही विहान दत्त कंडवाल को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वाेत्तम स्थान व रिधान वर्मा को आल राउंडर का खिताब मिला। कक्षा नौ ‘बी’ के सौरिश बतरा को प्रथम, दर्शिल राज को द्वितीय, अव्यान टोडी को तृतीय स्थान, साथ ही ओजस्व सिंह को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वाेत्तम स्थान व सौरिश बतरा को आल राउंडर का खिताब मिला। कक्षा नौ ‘सी’ के युवराज सर्राफ को प्रथम, शिवाय मोटवानी को द्वितीय, रिधम केजरीवाल को तृतीय, साथ ही अब्यान गुप्ता को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वाेत्तम स्थान व शिवाय मोटवानी को आल राउंडर का खिताब मिला। कक्षा दस ‘ए’ के अमोघ जिंदल को प्रथम, ऋद्विक आनंद को द्वितीय, माधव गुप्ता को तृतीय, साथ ही माधव गुप्ता को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वाेत्तम स्थान व आल राउंडर का खिताब भी मिला। कक्षा दस ‘बी’ के सुशांत कुमार को प्रथम, सानिध्धा मुखर्जी को द्वितीय, अयान अब्दुल्ला रहमान को तृतीय, साथ ही सुशांत कुमार को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वाेत्तम स्थान व आल राउंडर का खिताब भी मिला। कक्षा दस ‘सी’ के मानिक मित्तल को प्रथम, दानिश जैन को द्वितीय, आरुष राणा को तृतीय, साथ ही भविष्य राणा को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वाेत्तम स्थान व मानिक मित्तल को आल राउंडर का खिताब मिला। कक्षा ग्यारह साइंस के अध्यन तपारिया को प्रथम, अंश वार्ष्णेय को द्वितीय, धैर्य दिलीप वार्ष्णेय को तृतीय स्थान, साथ ही आदित्य मांगलिक को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वाेत्तम स्थान पाने व अध्यन तपारिया को आल राउंडर का खिताब मिला। कक्षा ग्यारह कॉमर्स के सिद्धांत शर्मा को प्रथम, जयंत जैन को द्वितीय, विनम्र मेहरा को तृतीय, साथ ही उत्सव पाठक व तनिष्क देव नागटा को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वाेत्तम स्थान व उत्सव पाठक को आल राउंडर का खिताब मिला। अंत में मुख्य अतिथि ने छात्रो को बधाई देते हुए कहा कि छात्र ऊर्जा के स्रोत हैं और देश के भावी कर्णधारों को संबोधित करने में उन्हें अपार प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। आज की युवा पीढ़ी तकनीकी ज्ञान रखती है। जो कि देश को आगे बढ़ाने में सहायक होगी। उन्होंने समय के सदुपयोग पर भी जोर दिया। छात्रों को समझाते हुए उन्होंने कहा कि समय को नष्ट नहीं करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों को भी उनके बच्चों की उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, सीनियर कोओर्डिनेटर मार्क गोंजालविस, कलचरल कोओर्डिनेटर दीपाली बल्लभ व भवनेश नेगी के दिशा-निर्देशन में इस कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण, अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे।
