उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

मसूरी। देव भूमि जन कल्याण विकास एकता समिति मसूरी ने शहीद भगत सिंह चैक पर मसूरी के उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि मसूरी में चिकित्सालय को रैफर सेंटर बनाने से रोका जाय।
शहीद भगत सिंह चैक पर देव भूमि जन कल्याण विकास एकता समिति ने मसूरी में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया व जमकर स्वास्थ्य मत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रकाश राणा ने कहा कि मसूरी में बडी संख्या में पर्यटक आते है लेकिन यहां के उप जिला चिकित्सालय में किसी के बीमार होने पर उपचार नहीं हो पाता न ही उपकरण है व न ही समय पर चिकित्सक मौजूद रहते है व छोटी बीमारी पर भी देहरादून रैफर कर देते है। जबकि मसूरी में आस पास के ग्रामीण भी बडी संख्या में उपचार के लिए आते है व यहां आकर उन्हें उपचार नही मिल पाता। उन्न्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जायेगा व जरूरत पडी तो देहरादून स्वास्थ्य मंत्री के आवास को घेराव कर प्रदर्शन किया जायेगा। इस मौके पर विजय जुगराण, राम किशन राही, तनमीत खालसा, विजय लक्ष्मी कोहली, सलीम अहमद, असलम खान, संगीता, संजय टम्टा, नफीसा सहित समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.