एबीवीपी ने घोषित की मसूरी नगर और एमपीजी कॉलेज इकाई की कार्यकारिणी

मसूरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मसूरी नगर इकाई एवं एमपीजी कॉलेज इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री परमेश जोशी और छात्रसंघ अध्यक्ष वेदांत थापली की मौजूदगी में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नगर इकाई के अध्यक्ष पद पर मनीष तथा नगर मंत्री पद पर अनुज पंवार को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष विकास समीर, सह मंत्री सागर मेहक, मीडिया प्रमुख खुशी लक्की और सोशल मीडिया प्रमुख शंकर को जिम्मेदारी दी गई। एसएफएस प्रमुख के रूप में अक्कू समीर, एसएफडी प्रमुख के रूप में आकाश पडियार एवं शुभम, खेलो भारत संयोजक कुणाल तथा आरकेएम संयोजक के रूप में अंजलि और सिमरन को चुना गया।
इसी क्रम में एमपीजी कॉलेज इकाई के अध्यक्ष पद पर सौरव और इकाई मंत्री पद पर ध्रुव भंडारी को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी साक्षी को दी गई, जबकि मीडिया प्रमुख अनामिका भारती और सोशल मीडिया प्रमुख शीतल एवं प्रियंका को बनाया गया। एसएफएस की जिम्मेदारी खुशी और रूपाली तथा एसएफडी की जिम्मेदारी समीक्षा एवं मीनाक्षी को सौंपी गई। खेलो भारत संयोजक वंश और आरकेएम संयोजक सरिता एवं शालिनी को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी से विद्यार्थी हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने और संगठन की गतिविधियों को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.