इन्दिरेश अस्पताल में निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग जांच शिविर का आयोजन 21 नवंबर को

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा इम्यूनोकॉम्प्रोमाइज्ड (कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले) मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य एवं लिवर संबंधी बीमारियों की समय रहते पहचान के उद्देश्य से 21 नवंबर 2026 को सुबह 10ः00 बजे से 1ः00 बजे तक निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग की जांच की जाएगी। इस सम्बन्ध में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एआरटी सेंटर, नाॅर्थ ब्लाॅक तृतीय तल पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे मरीज जिनकी एआरटी चल रही है वह शिविर में पहुंचकर आवश्यक जाॅच का लाभ ले सकेंगे। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ खालिद इस्माइल खतीब ने दी।
21 नवम्बर शनिवार को यह शिविर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एआरटी सेंटर में आयोजित होगा। एम्स ऋषिकेश के डिपार्टमेंट आॅफ कम्यूनिटी मेडिसिन के प्रिंवेंटिव हिपैटैलाॅजी क्लीनिक इस पहल में सहयोग प्रदान करेंगे। शिविर में ऐसे इम्यूनोकॉम्प्रोमाइज्ड (कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले) मरीजों को निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस जांच के माध्यम से लिवर की स्थिति का आकलन करने के साथ ही लिवर में फाइब्रोसिस (लिवर में ऊतकों का सख्त होना) के शुरुआती लक्षणों की पहचान की जा सकेगी। इसके अलावा विषय विशेषज्ञ लिवर हेल्थ सम्बन्धित परेशानियों पर मेडिकल जानकारियां सांझा करेंगे। यह भी बताएंगे कि लिवर को कैसे स्वस्थ्य व तंदरुस्त रखा जा सकता है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले मरीजों में लिवर संबंधी बीमारियों की समय रहते पहचान करना, उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा लिवर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। संस्थान की ओर से सभी पात्र मरीजों से अपील की गई है कि वे इस निःशुल्क जांच शिविर का लाभ उठाएं और अपने लिवर स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.