ल्गातार हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित, पर्यटक बारिश का ले रहे आनंद

मसूरी। पर्यटन नगरी में गत रात्रि से हो रही भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित हो गया है। भारी बारिश के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गये है, लेकिन वीक एंड होने पर मसूरी घूमने आये पर्यटक बारिश का पूरा आनंद ले रहे हैं व मसूरी के पर्यटक स्थलों पर जा रहे हैं व मालरोड का भी आनंद ले रहे है।

पर्यटन नगरी में गत रात्रि से मूसलाधार बारिश हो रही है, बारिश होने के कारण जन जीवन प्रभावित हो रहा है, व लोगों को अपने कामों पर जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के चलते सबसे अधिक परेशानी मजदूर वर्ग को हो रही है जो अपना कार्य नहीं कर पाये व घरों में ही रह कर दिन गुजारना पड़ा। वहीं दूसरी ओर वीक एंड पर मसूरी घूमने आये पर्यटक भी होटलों में कैद होकर रह गये लेकिन जो पर्यटक वाहनों से आये है वह आस पास के पर्यटक स्थलों पर जा रहे है व स्कूटी लेकर भी बारिश में घूमने निकल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ पर्यटक आस पास के पर्यटक स्थलों पर नहीं जा पाये उन्होंने मालरोड पर बारिश व यहां के खुशगवार मौसम का आनंद लिया। अभी मैदानी क्षेत्रों में गर्मी है लेकिन यहां पर बारिश के बाद हल्की ठंड हो गयी है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.