वीर भड़ माधो सिंह भंडारी नृत्य की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन

रुद्रप्रयाग। गुलाबराय मैदान में आयोजित रुद्रनाथ महोत्सव में शनिवार को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गुप्तकाशी नगर पंचायत की अध्यक्ष विशेश्वरी देवी रही। उन्होंने आयोजन समिति को बेहतर आयोजन की बधाई दी। इस बीच रुद्रप्रयाग तिलणी की महिला मंगल दल ने वीर भड़ माधो सिंह भंडारी की शानदार नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
उनके मार्मिक मंचन को देखकर दर्शकों के आंखों में आंसू आ गए। वहीं कीर्तन मंडली अमसारी की महिलाओं ने भी रामी बौराणी नृत्य नाटिका का सुदंर मंचन किया। बड़ी संख्या में दर्शक नृत्य नाटिका देख भाव विभोर हो गए। इसके बाद कलश संस्था द्वारा गढ़वाली कवि सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें कवियों ने विभिन्न विषयों पर गढ़वाली कविता पाठ किया। संस्था के संयोजक ओम प्रकाश सेमवाल ने दुख मा सुख खोजणै ऋतु लैगे, मुरली दीवान ने कटी अब  उकाल भुला ब्वे का सौं, बीना बेंजवाल बेट्यूं तैं मैत बुलौंद पूस, गिरीश सुन्दरियाल उच्चि डाँडी काँठ्यूं मा अटगणू च ह्यूंद, ओम बधाणी भुला अब ज्वानी कु बसंत पैटण बैठीगे, मोहन वशिष्ठ भैजि जु सु आंदोलनों मा हर जगा सरीक रै, बृजेश रावत जनम पत्रि कट्ठा कैरि कैरी अलमरि पर चट्टा लगी, अश्विनी गौड़ सरकार ब्वनी गुगल पे जी पे कैसलेस पे, कुसुम भट्ट बेटि छौं ब्वारि छौं भारतै नारि छौ कविता दर्शकों को सुनाई। वहीं सांय कालीन सांस्कृतिक संध्या लोक गायक रुहान भारद्वाज एवं करिश्मा शाह के नाम रही। लोक कलाकारों ने तारा लगे रहे तारा लगे रहे, दिन छुपरे के तारा लगी रे, ढोल बजी दमों बजी, बजीगै मसका, फूल फलां यारां, रुमेला, रुमेला डांडा छुट्यों मेरु रूमेलो सहित कई शानदार प्रस्तुतियां दी। महोत्सव में पहुंचे बड़ी संख्या में युवाओं ने पांडाल में देर रात तक लोक गायकों के गीतों का आनंद लिया। दर्शक गीतों पर खूब थिरके। महोत्सव का संचालन अशोक चौधरी, एडवोकेट अरुण प्रकाश बाजपेई, मिक्की सिंधवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.