भू कानून से ध्यान बांटने को कांग्रेस कर रही विभाजन की राजनीतिः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि विपक्षी कांग्रेस भू कानून की उपलब्धि से ध्यान हटाने के लिए विभाजनकारी राजनीति की ओर बढ़ रही है और यह प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विकास से कोई मतलब नही है और अनावश्यक मुद्दों को तूल देखकर समाज को पहाड़ मैदान में बांटना चाहती है। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में कई  ऐतिहासिक निर्णय हुए हैं जिन्हे कांग्रेस पचा नही पा रही है। लंबे समय से अपेक्षित सशक्त भू कानून प्रदेश की विधानसभा में पारित किया गया। इसके साथ विस्तृत संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए सरकार ने अपने इस वादे को बजट सत्र में पूरा किया है। जनभावनाओं की संतुष्टि वाले इस कानून के सदन से पारित होने पर आज राज्य भर में खुशी का माहौल है।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस मंत्री के कथन को तोड़ मरोड़ कर दूषित वातावरण बनाने की कोशिश कर रही है। हालांकि संसदीय कार्य मंत्री इस पर खेद भी जता चुके है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी विधायकों का आचरण सबने देखा, लेकिन कांग्रेस के इन निरंकुश विधायकों को रोकने के लिए कोई नही था। सदन मे उन्होंने आचरण की सभी सीमा लाँघ ली। चौहान ने कहा कि प्रदेश के संसाधनों और भूमि को सुरक्षित करने वाले इस कानून को कांग्रेस पचा नही पा रही है। यही वजह है कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस सदन में और बाहर, अनावश्यक मुद्दे उठाकर विवाद खड़ा कर रही है। मुद्दाविहीन कांग्रेस  देश समाज को बांटने के लिए राजनैतिक हथकंडे का इस्तेमाल कर रही है। उनका पहाड़ मैदान में बांटने की राजनीति करना बेहद प्रदेश का माहौल खड़ा करने की कोशिश है। चौहान ने कहा कि अगर, कांग्रेसी इतने ही पहाड़ और उत्तराखंड के शुभचिंतक हैं तो भू कानून का इतिहास बनने पर प्रदेशवासियों की तरह जश्न क्यों नहीं मना रहे हैं? जब प्रदेश की डेमोग्राफी बदलने की मंशा रखने वालों पर कार्यवाही होती है, क्यों आपत्ति करते हैं? जब लोग बाहरी अपराधिक तत्वों से सुरक्षा के लिए सार्वजनिक बोर्ड लगाते हैं तो कांग्रेस क्यों विरोध करती है।
उन्होंने कहा कि देवभूमि की जनता, समाज को बांटने वाले इस पाप को  भूलने वाली नही है और समय आने पर अवश्य करारा जवाब देगी।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.