कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर निकाल अपनी भड़ास

1 min read

नैनीताल। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इंटरनेट पर पूर्व सीएम हरीश रावत पर भड़ास निकाली है। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा आदरणीय हरीश रावत जी उर्फ़ डेनिस बाबा, कुर्सी कुमार, कुरसीभोगी महाराज, झूठाचार्य, स्वार्थ सम्राट, राजनीति का गिरगिट, वादों का व्यापारी, जनता का जुमलेबाज, लफ्फाजी लाल, चंदूलाल चिकरघिन्नी, जुमलेश्वर महाराज, देवभूमि का सौदागर, अब ये सारे नाम आप पर सटीक बैठ रहे हैं।
यूं तो मेरे पास और भी आपके लायक नामों की बड़ी श्रृंखला है लेकिन कुछ अगली बार के लिए भी रखे हैं और इनमें से जब आप किसी भी नाम के बारे में पूछोगे कि ये नाम क्यों रखा तो जिसे भी आप पूछोगे मैं उसकी व्याख्या सहित आपके काले कालखंड के साथ मय उदहारण आपको समझाउंगी, लेकिन मैं आदर के साथ समझाउंगी। चिंता मत करना इस उम्र में थोड़ा कठोर वाणी से परहेज करुंगी, क्योंकि आपकी उम्र का ख्याल है मुझे।वैसे मैं समझती थी कि अब आप उम्र के इस पड़ाव में पहाड़ की बेटी की पीड़ा को समझकर उसके दुःख में साथ देंगे, क्योंकि आप भी नाती पोते वाले हैं, लेकिन क्या करें आप आदतन फिर से सत्ता की ललक और कुर्सी की छटपटाहट में भूल गए कि रेखा आपकी विचारधारा और आपकी कुनीतियों की विरोधी है, लेकिन बेटी तो इस पहाड़ की है।खैर मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि आपको एक पिता के तौर ऐसी किसी भी पीड़ा को न देखना पड़े जिससे मैं गुजर रही हूं, क्योंकि आपने बेटी का दर्द नहीं सिर्फ 210 करोड़ पर ध्यान दिया। आपकी आदत ही कुछ ऐसी है टॉप अप देने वाला कहां पैसों के अलावा कोई और दर्द समझेगा।
वैसे मैं आपकी हर बात का जवाब देना उचित नहीं समझती, क्योंकि जिस नेता की उम्र के पड़ाव पर भी मुख्यमंत्री की कुर्सी देखते ही लार टपकने लग जाय और उसकी इस लालचीपन की शिकार उसकी अपनी ही पार्टी उसे अब गंभीरता से न लेती हो, उस नेता का जवाब देना कोई आवश्यक नहीं, लेकिन कभी-कभी आप ऐसी भाषा का प्रयोग करते हो कि आपको भी थोड़ा सा खचोरना जरुरी सा प्रतीत हुआ।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.