पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मंत्री गणेश जोशी से पूछे 16 सवाल

मसूरी। पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी को आड़े हाथों लेते हुए 16 सवाल दागे व उनका उत्तर मांगा। मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड के निकट एक होटल के सभागार में शहर कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मंत्री गणेश जोशी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के बदलाव की लहर चल रही है व जनता भाजपा के भ्रष्टाचार से त्रस्त है व जनता ने मन बनाया है कि वर्तमान सभा को उखाड़ फेकना है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मसूरी विधानसभा का दौरा किया व देखा कि जनता में परिवर्तन की लहर बनी है। मसूरी के विधायक व मंत्री गणेश जोश्ज्ञी ने जो भी घोषणा गत 15 वर्ष में की सभी झूठी निकली। वह आज भी शिलान्यास कर रहे है लोकार्पण नहीं कर रहे व घोषणा मंत्री बने है व अब वह मीडिया के सवालों से भाग रहे है। उन्होने कहा कि विधानसभा की हालात बड़ी खराब है व जनता बदलाव मांग रही है व जनता इन्हें घर बिठाने का कार्य करेगी। मंत्री जोशी ने हाई कोर्ट में चल रहे आय से अधिक सपत्ति पर कहा कि वह बरी हो चुके है जबकि वह बरी नहीं हुए वहीं सैन्य धाम घोटाला कर शहीदों का अपमान किया है। मसूरी में चार सौ करोड़ की टनल बन रही है वह आज तक नहीं बनी,मुख्यमंत्री ने पिछले कार्यकाल में शिफनकोर्ट में मजूदरों को आवास बनाने का शिलान्यास किया था आज तक नहीं बने, मसूरी के लिए पांच पार्किगों की घोषणा की एक नहीं बनी, शटल सेवा बंद है, पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह की पार्किग कहा है। मसूरी में सिविल अस्पताल में डायलिसिस खोलने की घोषणा की आज तक वह नहीं बना यहां तकि कि आईसीयू तक शुरू नहीं हो पाया। सेटमेरी अस्पताल को पुनःशुरू किया जायेगा वह शुरू नहीं हुआ। मसूरी में भिलाडू स्टेडियम में वन विभाग की स्वीकृति मिल गयी वह नहीं मिली उन्होंने किस आधार पर कहा व अगर स्वीकृति मिली तो दिखायें। तहसील की घोषणा की वह आज तक नहीं बनी, शहीद स्थल पर म्यूजियम की घोषणा की वह कहा बना, वन टाइम सेटलमेंट की घोषणा की वह कहां है, नोटिफाई व डिनोटिफाइड का आज तक निस्तारण नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वह मसूरी में जनता मांगे बदलाव अभियान शुरू कर रहे है व पूरी विधान सभा में जाकर उनके भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे, घर घर जाकर उनके कारनामों से अवगत करायेगे। इस मौके पर उन्होंने एक पोस्टर लॉच किया जिसमें सभी सवाल लिखे है व इसे जनता के बीच ले जाया जायेगा व उनसे जबाव मांगा जायेगा साथ ही उनके भ्रष्टाचार की पोल खोली जायेगी।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.