उक्रांद राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर लडे़गा चुनावः उपाध्याय
1 min read
मसूरी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने केंद्रीय अध्यक्ष सुरेद्र कुकरेती के फैसले पर मोहर लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडे़गा व प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनायेगा।
मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उक्रांद लगातार राज्य बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है व जनता ने अब दिन प्रतिदिन अपनी बढती परेशानी को देखते हुए राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए व स्थाई समाधान करने के लिए उत्तराखंड क्राति दल को चुनने का मन बना लिया है। राज्य की जनता जानती है कि यदि कोई उत्तराखंड का सच्चा हितैषी है तो वह उक्राद ही हैं व प्रदेश की समस्याओं का समधान उक्रांद की सरकार ही कर सकती है राज्य में चाहे राज्य की राजधानी का सवाल हों, भू कानून लागू करना, मूल निवास लागू करना, शराबबंदी, नशा खोरी, मफिया राज को खत्म करना, भ्रष्ट्ाचार खत्म करने खनन के घोटोले रोकने, पलायन रोकने भूतिया होते गांव को फिर से आबाद करने, भर्ती घोटाले रोकने, संस्कृति का संरक्षण, पारदर्शिता पूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था लागू करना, सांस्कृतिक पतन के लिए जिम्मेदार यूसीसी जैसे कानून को रदद करना, पर्यटन का बुनियादी ढांचा तैयार करना। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए स्पष्ट दृष्टिपत्र तैयार किया जा रहा है दृष्टि पत्र को चुनाव से पहले ही गांव-गांव पहुंचाने का काम उक्रांद के कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनता के हितों पर कुठाराघात किया है वहीं कांग्रेस भी आकंठ घोटालों में डूबी हुई है। राष्ट्रीय पार्टियों से जनता हताश और निराश हो गई है हम अपनी संगठन और सरकार बनाने की दशा में राज्य की जनता के सामने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सरकार की प्राथमिकता और राज्य की जनता के अधिकारों की संपर्ण जानकारी पहले अपने राज्य की जनता के सामने रखेंगे। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, उपाध्याक्ष मोहन सिंह असवाल, केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, केंद्रीय सचिव सौम्या चैधरी एवं जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
