टिहरी जिले के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा आंगन का मिलन कार्यक्रम

टिहरी गढ़वाल। सेवा सप्ताह माह के अंतर्गत मनाए जाने वाले ष्आंगन का मिलनष्, कार्यक्रम के सफल संपादन कों लेकर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियो और पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक से पूर्व मंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। समीक्षा बैठक में 25 सितंबर से 7अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव द्वारा जानकारी दी गई की जनपद में कुल 2017 आंगनबाड़ी केंद्र है जिनमे से 2012 केंद्र सक्रिय हैं। कार्यक्रम जनपद के सभी ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे। जिनमे प्रतिभाग करने वाले लाभार्थियों कों जहाँ केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी वहीं गर्भवती व गर्भधात्री महिलाओं कों विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बैठक में निर्देश दिए कि जिन भी ब्लॉकों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित होंगे वहाँ पर बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधिया संचालित की जाए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना, पोषण माह, टेक होम राशन आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी और लाभार्थियों कों लाभान्वित किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए की कार्यक्रम को आंगनबाड़ी केंद्रों में समय अवधि में ही पूर्ण किया जाए जिससे बच्चों, माताओ और अभिवावकों कों किसी प्रकार की परेशानी ना उठानी पड़े।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.