युवक ने आत्महत्या की

मसूरी। बर्लोगंज में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब 11:28 बजे नगर पालिका परिषद मसूरी क्षेत्र बार्लोगंज की पार्षद सुश्री शिवानी भारती द्वारा चौकी प्रभारी बार्लोगंज को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना दी गई कि एक युवक नाम आदि दिवाकर पुत्र पुरुषोत्तम कुमार, हाल निवासी नेगी निवास बार्लोगंज, कोतवाली मसूरी जनपद देहरादून, मूल निवासी राजा का ताजपुर जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश), उम्र लगभग 20 वर्ष, द्वारा अपने स्थानीय निवास के समीप स्थित खंडहर में चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है।

सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी बार्लोगंज मय पुलिस बल एवं प्रभारी निरीक्षक मसूरी मौके पर पहुंचे। जहां मृतक के परिजनों द्वारा शव को चुन्नी के फंदे से उतारा जा चुका था। मौके पर घटनास्थल की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की गई।

जांच में जानकारी हुई कि मृतक प्लूटस होटल बार्लोगंज में किचन हेल्पर के रूप में कार्यरत था, जो दिनांक 23/05/2026 की रात्रि लगभग 08:00 बजे ड्यूटी समाप्त कर होटल से निकला था तथा उसके बाद घर नहीं गया। प्रथम दृष्टया संभावना है कि युवक द्वारा रात्रि में ही चुन्नी के सहारे खंडहर की छत पर पंखे के कुंडे से लटककर आत्महत्या की गई हो।

मृतक की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। मौके पर पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया। पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

प्रकरण में आवश्यक जांच एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.