गुरु नानक देव का संदेश आज भी समाज को एकता और सेवा की राह दिखाताः गणेश जोशी

1 min read

देहरादून। गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट स्थित डाकरा गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर सिख समाज के लोगों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री ने गुरु नानक देव के जीवन दर्शन और मानवता के प्रति उनके संदेश को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने संपूर्ण मानव समाज को सत्य, सेवा, समानता, प्रेम और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट रहने, आपसी सद्भाव बनाए रखने और मानव सेवा के लिए प्रेरित करती हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव का संदेश श्नाम जपो, किरत करो और वंड छकोश् केवल धार्मिक उपदेश नहीं, बल्कि जीवन जीने की महान प्रेरणा है। यह संदेश हमें ईश्वर का स्मरण करने, ईमानदारी से मेहनत करने और जरूरतमंदों के साथ अपने संसाधन तथा खुशियां साझा करने की सीख देता है।
जोशी ने कहा कि गुरु नानक देव ने जाति, धर्म और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा को सर्वोपरि बताया। उनका जीवन दर्शन समाज में समानता, करुणा और परस्पर सम्मान की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा भी सर्वधर्म समभाव, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देती है। ऐसे पावन पर्व हमारी साझा विरासत और सामाजिक सद्भाव को और अधिक मजबूत करते हैं। इस अवसर पर हैड ग्रंथी शुभम सिंह, देवेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, जसवीर सिंह, चैतन सिंह, देवेंद्र पाल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.