उत्साह के साथ मनाया गया गुरू नानक देव का प्रकाश पर्व

मसूरी। गुरू नानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर लंढौर गुरू ंिसंह सभा गुरूद्वारे व गांधी चैक गुरूद्वारे में शबद कीर्तन, व्याख्यान व अरदास का कार्यक्रम आयोजित किया गया व उसके बाद लंगर का आयोजन किया गया।
गुरू सिंह सभा लंढौर गुरूद्वारे में प्रातः अखंड पाठ का आयोजन किया गया व उसके बाद संगत की मौजूदगी में शबद कीर्तन किया गया। गुरू नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। वहीं अरदास कर विश्व शांति की प्रार्थना की गयी। उसके बाद गुरू के लंगर का आयोेजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं शाम को दूध का लंगर का आयोजन किया गया व इसके बाद आतिशबाजी की गयी। इस मौके पर सिख समाज के लोगों ने घरों में साफ सफाई की व प्रकाश किया। इस अवसर पर गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष एमपीएस खुराना, इंद्रजीत सिंह अरोड़ा, त्रिलोचन सिंह, जगजीत कुकरेजा, वीर सिंह, जोगिंदर सिंह, परमजीत कोहली, अमन आनंद, प्रकाश छाबड़ा, आरती छाबड़ा, परविंदर सिंह, मनु, तनमीत खालसा, जसविदंर सिंह, रजत अग्रवाल, शिव अरोड़ा, बबनीत सिंह, हरविंदर सिंह, गुरूचरण चढढा सहित बड़ी संख्या में सिख व अन्य समाज के लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर गांधी चैक गुरूद्वारे में भी शबद कीर्तन, अरदास के बाद गुरू के लंगर का आयोजन किया गया व शाम को चाय पकोड़ी का लगर लगाया गया व आतिश बाजी की गयी।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.