यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने किया 135 वाहनों का चालान

मसूरी। चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु कोतवाली मसूरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान काली फिल्म लगे वाहन, हूटर का दुरुपयोग करने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई व 135 चालान किए गये।
आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए चालान किए गए तथा वाहन चालकों को भविष्य में केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन न केवल यातायात बाधित करते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाते हैं। कोतवाली मसूरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, जिससे चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके। पुलिस कार्रवाई में कुल 135 चालान किए गये, जिसमे 111 चालान नो पार्किंग के न्यायालय को प्रेषित किए गये, 1 चालान ब्लैक फिल्म का किया गया व 500 रूपया जुर्माना वसूला गया, 1 कार वाहन सीज ड्रिंक एंड ड्राइव व हूटर बजाने पर सीज किया गया वहीं एक वाहन नाबालिक के चलाने पर किया गया। 2 वाहन सीज बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलाने पर किए गये वहीं 7 चालान कर न्यायालय को प्रेषित किए गये व 12 चालान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर किए गये व छह हजार रूपया संयोजन शुल्क वसूला गया।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.