महिला कांग्रेस के महिला दिवस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम,  तीन महिलाए सम्मानित

मसूरी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व बेला पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पालिका सभासद ने महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों व गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी व तीन महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
गुरूद्वारा साहिब ट्रस्ट के सभागार में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम संचालक रूबीना अंजुम ने महिला दिवस पर प्रकाश डाला व कहा कि वर्तमान में महिलाए हर क्षेत्र में तरक्की कर रही है व देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होने इस मौके पर महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी व कार्यक्रम में आने पर स्वागत किया। इस मौके पर जहां अनामिका डांस गु्रप ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी वही गायिका मधु थापा व प्रीति ने गीतों की प्रस्तुति देकर स्रोताआें को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर विजय लक्ष्मी कोहली, रीना रावत, व नेहा अग्रवाल को शॉल व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पालिका सभासद जसबीर कौर ने महिलाओं को महिला दिवस पर देश, राज्य व शहर की महिलाओं को बधाई दी व कहा कि आज महिला हर क्षेत्र में नबंर वन है किसी भी कार्य में पुरूषों से पीछे नहीं है। अपने आत्म सम्मान को बनाये रखते हुए आगे बढ रही है। उन्हांने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों को पढाये उन्हें आगे बढाने में पूरा सहयोग करें ताकि वे समक्ष हो सके व जीवन में कुछ कर सके। उन्होंने कहाकि महिलाएं अंतरिक्ष से लेकर सेना, विज्ञान, इंजीनियरिग, राजनीति सहित हर क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रौशन कर रही है। उन्होंने कहाकि पहाड़ की महिलाओं ने कड़ा संघर्ष किया है व आगे बढ रही है जिन पर घर, खेती की जिम्मेदारी होने के साथ ही अपने बच्चों को आगे बढा रही है व सामाजिक क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को जागरूक होना चाहिए व अपने अधिकारों, समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर अनीता बत्रा, मंजू भंडारी, नीलम चौहान, रीता खुल्लर, किरन, गार्गी, बीना गुनसोला, वंदना भंडारी, अल्फिसा, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.