भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने गृह मंत्री का किया स्वागत

मसूरी। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने धामी सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जौलीग्रांट एअर पोर्ट पहुंचने पर केंद्री गृह मंत्री अमित शाह का गुलाब की कली देकर स्वागत किया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में धामी सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति के प्रतीक पहाड़ी टोपी भेंट करने के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर आधारित एक पुस्तक भी भेंट की। केंद्र्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर पहुचें व एअर पोर्ट से हरिद्वार बैरागी केंप के लिए लिए रवाना हुए जहां प्रदेश की धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर चार साल बेमिसाल धामी सरकार कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोगों की उपस्थिति अपेक्षित है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.