कैंपटी टैक्सी स्टेण्ड लाइब्रेरी का पुश्ता नहीं हुआ पूरा, लोग जाम से जूझने पर मजबूर
मसूरी। कैपटी टैक्सी स्टैड लाइब्रेरी में गत 12 फरवरी को एक अवैध खुदान के दौरान रोड का पुश्ता ढह गया था तब से रोड बंद है व अभी शीघ्र रोड खुलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। जबकि एनएव के विभागीय अधिकारी कह रहे हैं कि एक सप्ताह में रोड़ खुल जायेगी। जबकि पुश्ते का एक भाग ही सप्ताह तक पूरा हो सकता है व दूसरा भाग तो अभी बुनियाद पर ही है। रोड के पुश्ते में विलंब होने के कारण लोगों में लगातार एनएच 707ए के खिलाफ आक्रोश बढता जा रहा है।
लाइब्रेरी से अकादमी व कैंपटी जाने वाले मार्ग का पुश्ता जेसीबी से अवैध खुदान करते समय टूट गया था जिस पर खासा हंगामा भी हुआ व प्रशासन की ओर से कड़े निर्णय भी लिए गये व खुदान करने वालों पर खासा जुर्माना भी ठोका गया। लेकिन तब एनएच के अधिकारियों ने कहा था कि पुश्ता 15 दिन में बन कर तैयार हो जायेगा लेकिन अब तो एक माह होने को जा रहा है। लेकिन अभी आगामी एक माह तक रोड खुलने की कोई संभावना नहीं लग रही है पुश्ता निर्माण में बहुत कम संख्या में मजदूर लगे हैं व एक मिक्चर मशीन लगी है, ऐसे में यह संभव नहीं है। जबकि अब सीजन सर पर है व स्कूल खुल रहे हैं व इस मार्ग पर एक दर्जन से अधिक स्कूल है व रोड बंद होने से सारा टै्रफिक मोती लाल नेहरू मार्ग पर होने से आने व जाने के लिए है जिससे मार्ग पर घंटो जाम लग रहा है जिससे और अधिक परेशानी हो रही है। इस मार्ग पर सबसे बडा देश का संस्थान लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के साथ ही मसूरी इंटर नेशनल स्कूल, तिब्बतन होम्स, सीएसटी, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सीजएम वेवरली, गुरू नानक, दिव्या भारती, मानव भारती, सेंट लारेंस आदि स्कूल भी है वहीं कैपटी फॉल, यमुना पुल व गंग्रोत्री, यमुनोत्री व जौनपुर से आने वाले सारे वाहन आदि इसी मार्ग से जा रहे है जिससे इस मार्ग पर भारी लोड हो गया है वहीं पुलिस की कमी से घंटो जाम लग रहा है। इस संबध में जब एनएच 707ए अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे ने कहा कि रोड का पुश्ता एक सप्ताह में पूरा कर लिया जायेगा।
