मसूरी शहर कांग्रेस की नई टीम तैयार, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

मसूरी। शहर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए उनके प्रमाणपत्र वितरित किए। जिलाध्यक्ष संजय किशोर की सहमति से घोषित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। नई कार्यकारिणी से अपेक्षा की गई कि वह पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने के साथ ही संगठन का विस्तार करने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
घोषित कार्यकारिणी में महासचिव पद पर राजेश प्रताप मल्ल, राजीव अग्रवाल, दानिश कुरैशी, सचिन थापली, नवीन भट्ट और माधुरी टम्टा को जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर महिमानंद, राजेश सक्सेना, बिजेंद्र नेगी, सोहन खरोला, तेजपाल सरग्वान, राजेश कन्नौजिया, नरेंद्र चैहान, धर्मेंद्र रोहिला, रोशन लाल शाह और हेमंत ग्रोवर को शामिल किया गया है।
वहीं कोषाध्यक्ष पद पर नागेंद्र उनियाल तथा प्रचार मंत्री के रूप में राजपाल सिंह भंडारी और शाहरुख को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधिक सलाहकार के रूप में महादेव लेखवार, अरुण गोयल, सुबोध रावत और नरेश पडियार को शामिल किया गया है। मीडिया प्रभारी रवि बंसवाल और कार्यालय प्रभारी महिमानंद बनाए गए हैं। सचिव पद पर अतीक अहमद, कामिल अली, महिपाल कैंतुरा, एजाज अहमद, धनवीर रावत, गौरव गुप्ता, सुदेश सैनी, पूजा लाल और इमरान को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अतिरिक्त विशेष आमंत्रित सदस्यों में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, अनुज गुप्ता, मेघ सिंह कंडारी, रमेश भंडारी, वीरेंद्र रावत, प्रताप पंवार, दर्शन रावत, नंद लाल सोनकर, आनंद पंवार, बलबीर चैहान, महिपाल रावत, नरेंद्र कुमार, तेजपाल रौथाण, भगवती प्रसाद कुकरेती, केडी नौटियाल, उमेश वैश्य, भगवान सिंह धनाई, वीरेंद्र कैंतुरा, मंजू भंडारी, बबीता मल्ल, रुचिता गुप्ता, सुशील अग्रवाल, महेश चंद, भगवती प्रसाद सकलानी, रमेश राव, पवन थलवाल और प्रेम गोयल को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी आगामी समय में जनहित के मुद्दों को लेकर और मजबूती से जनता के बीच पहुंचेगी।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.