शरदोत्सव की क्रॉस कंट्री दौड़ में सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं का दबदबा
1 min read
मसूरी। शरदोत्सव 2026 के तहत आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। मालरोड स्थित गढ़वाल टैरेस से शुरू हुई प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कई वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अंडर-10 बालक वर्ग में सेंट क्लेयर्स के आयुष्मान कोठारी ने प्रथम, सेंट जॉर्ज के स्नेह अग्रवाल ने द्वितीय और सेंट क्लेयर्स के अभिनव रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विवेक पडियार चैथे और लक्ष्य कोठारी पांचवें स्थान पर रहे।
अंडर-10 बालिका वर्ग में सनातन धर्म की रितिका ने प्रथम, मिस्टी ने द्वितीय, साक्षी ने तृतीय, अंशिका ने चतुर्थ और दिव्यांशी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। अंडर-12 बालिका वर्ग में सनातन धर्म की कश्मीरा प्रथम, साक्षी द्वितीय और अल शहर तृतीय स्थान पर रहीं। सेंट क्लेयर्स की साक्षी पंवार चैथे तथा सनातन धर्म की रितिका पांचवें स्थान पर रहीं।
अंडर-12 बालक वर्ग में सेंट क्लेयर्स के अंश खरोला ने पहला, मसूरी गर्ल्स एंड बॉयज के युवराज ने दूसरा और सनातन धर्म के अरीब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रमा देवी के शुभम चैथे और सेंट क्लेयर्स के अर्जुन पांचवें स्थान पर रहे।
अंडर-15 बालक वर्ग में रमा देवी के राकेश प्रथम, सेंट जॉर्ज के स्अेजिंग द्वितीय और सनातन धर्म के विक्की तृतीय स्थान पर रहे। मसूरी गर्ल्स एंड बॉयज के प्रतीक चैथे तथा सेंट क्लेयर्स के आरव सिंह पांचवें स्थान पर रहे।
अंडर-15 बालिका वर्ग में सनातन धर्म की काजल ने प्रथम, ईशा ने द्वितीय और सेंट क्लेयर्स की आयशा रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सनातन धर्म की प्रियांशी चैथे और शीतल असवाल पांचवें स्थान पर रहीं।
अंडर-17 बालिका वर्ग में सनातन धर्म की बबीता रौतेला प्रथम और शिवानी द्वितीय स्थान पर रहीं। मसूरी गर्ल्स की कश्मीरा तीसरे, शिवानी चैथे और पलक पांचवें स्थान पर रहीं।
अंडर-17 बालक वर्ग में हिलबर्ड के रमन ने पहला, रमा देवी के दिशु ने दूसरा और सेंट क्लेयर्स के सागर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैंपटी के दिव्यांशु चैथे तथा सेंट जॉर्ज के शिवांश पांचवें स्थान पर रहे। ओपन महिला वर्ग में स्वाति प्रथम, सनातन धर्म की ईशा द्वितीय और दुर्गा तृतीय स्थान पर रहीं। गंगा सिंघल और प्रियंका को भी क्रमशः अगले स्थानों पर बताया गया।
ओपन बालक वर्ग में राजिद प्रथम, अक्षित नवल द्वितीय, आर्य तृतीय, निखिल भंडारी चैथे और अंशुल पांचवें स्थान पर रहे।
वेटरन पुरुष वर्ग में राज कुमार लबासना ने प्रथम, शैलेंद्र बिष्ट ने द्वितीय और धर्मपाल पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रवींद्र पुंडीर चैथे और अनिल गोयल पांचवें स्थान पर रहे। वेटरन महिला वर्ग में प्रीति ढौंडियाल प्रथम, कविता नेगी द्वितीय और संगीता तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी शारीरिक क्षमता, अनुशासन और खेल कौशल दिखाने का अवसर मिला। शरदोत्सव के तहत आयोजित इस आयोजन ने मसूरी में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाया।
