सड़क पर झगड़ा और हुड़दंग करने पर दो महिलाओं का पुलिस एक्ट में चालान

मसूरी। नगर पालिका टाउन हॉल से पिक्चर पैलेस जाने वाले मार्ग पर दो युवतियों के बीच हुए विवाद ने उस समय हंगामे का रूप ले लिया, जब दोनों की माताएं भी मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि युवतियों को शांत कराने के बजाय दोनों महिलाएं भी आपस में उलझ गईं, जिससे सड़क पर विवाद और हुड़दंग की स्थिति पैदा हो गई।
घटना की सूचना पर रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक रजनीश कुमार और कुलड़ी चैकी प्रभारी महिला उपनिरीक्षक संयोगिता पुलिस बल तथा महिला पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा और हुड़दंग करने के मामले में दो महिलाओं के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.