माल रोड पर सुबह-सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा, नगर पालिका कर्मियों और स्थानीय लोगों में भिड़ंत
1 min read
मसूरी की माल रोड पर शनिवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बैरियर पर तैनात नगर पालिका कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मसूरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है विवाद किन कारणों से शुरू हुआ और मारपीट में कौन-कौन शामिल था, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है
बैरियर पर तैनात पालिका कर्मचारी दीपक सिंह ने बताया कि रोज की तरह वह पिक्चर पिक्चर पैलेस स्थित बैरियर पर तैनात थे तभी कुछ युवकों द्वारा उनसे अभद्रता की गई और देखते ही देखते उनके साथियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई जिसमें उनका चश्मा भी टूट गया और उन्हें काफी चोटे आई हैं उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और कहां है कि रोज माल रोड बैरियर पर मारपीट होने से पालिका कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है इस पर नगर पालिका को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए
शुभम पंवार ने बताया कि वह पिक्चर पैलेस बैठे थे इसी दौरान पालिका कर्मचारी द्वारा उनसे बदतमीजी की गई जिसके बाद विवाद बढ़ गया। बैरियर पर आये दिन मार पीट होने से इस पास के लोगों सहित दुकानदारों में रोष बढ रहा है।
