प्रभागीय वनाधिकारी ने डीपी बडोनी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की बैठक ली

मसूरी। वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलोनी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की बैठक ली जिसमें उन्होंने कहा कि जनहित के मुददों पर तत्काल प्रभाव से कार्य करें व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष कार्य करें।
मसूरी वन प्रभाग के प्रभागीय अधिकारी डीपी बलोनी ने बैठक में कहा कि विभाग जनता से जुड़े विषयों पर तत्काल कार्रवाई करेगा, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इस संबंध में विशेष ध्यान रखे व मामलों को लटकायें नहीें। उन्होंने कहा कि अधिकारी पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दें व इस दिशा में कार्य करें। उन्होंने कर्मचारियों को कार्य संस्कृति में सुधार लाने, वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ ही आवादी क्षेत्र में आने पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर कार्य करे व मसूरी में पर्यावरण सरंक्षण को प्राथमिकता दें। इस मौके पर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.