पैर फिसलने से युवक कैंपटी फॉल में गिरा

मसूरी। हरियाणा से मसूरी कैंपटी फॉल घूमने आये चार दोस्तो में से एक पैर फिसल जाने से फॉल के पानी में गिर गया, सूचना मिलने पर कैंपटी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पानी से निकाला व जीरो प्वांइट तक अपने वाहन से ले गये व वहां से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी की एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय लंढौर ले गये। बताया गया कि वह पूरी तरह खतरे से बाहर है लेकिन अंदरूनी चोट की संभावना को देखते हुए उसे एंबुलेंस से देहरादून हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। पानी में गिरे युवक का नाम अजय गौतम उम्र्र 29 वर्ष पिता कृष्ण गौतम निवासी हरियाणा है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.