भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
मसूरी। नगर पालिका टाउन हाल में भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा तीज उत्सव पूरे उत्साह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर महिलाओं ने एकल व सामुहिक नृत्य कर दर्शकों को अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगितात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गये वहीं मुख्य अतिथि व सामाजिक कार्यकर्ता मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी ने सभी को तीज की बधाई दी व पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर महिलाओं को तीज पर्व पर उपहार भी दिए गये।
टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में झुमैलो ग्रुप, जय बद्री केदार गु्रप सहित अन्य महिलाओं ने एकल, युगल व सामूहिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगितात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रमो का निर्णय निर्णायक मंडल की किरन त्रिपाठी, राजश्री रावत व बीना आंनद ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री गणेश जोशी की पत्नी व सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला जोशी ने सभी महिलाओं को तीज की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व सामुहिक रूप से मिलने जुलने के लिए बनाये गये है ताकि आपसी प्रेम व प्यार बना रहे, आज के फाइवजी युग में जब लोगों के पास समय नहीं है ऐसे में महिलाए ही है जो तीज, सहित अन्य उत्सवों को प्रेम से मनाती है। उन्होंने कहा कि यह मंत्री गणेश जोशी के प्रति महिला बहनों का प्यार है। दर्जाधारी राज्यमंत्री ज्योति कोटिया ने सभी को तीज की बधाई दी व यह पर्व सबके जीवन में हर्षोल्लास लाये यह पर्व प्रेम, सौहार्द, आपसी भाईचारे व भगवान भोले नाथ व पार्वती के असीम प्रेम का प्रतीक है। इस मौके पर भाजपा महानगर की अध्यक्ष सुमन सिंह ने कहा कि हरियाली तीज सभी के जीवन में खुशिया लाये, यह पर्व श्रृंगार व मेंहदी का पर्व नहीं बल्कि नारी के प्यार व अटूट प्रेम का पर्व है। उन्होंने मसूरी मंहिला मोर्चा की अध्यक्ष जसोदा शर्मा को भव्य कार्यक्रम के लिए बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि महिला मोर्चा मसूरी मंडल ने कार्यक्रम का आयोजन किया जिसके लिए जसोदा शर्मा की पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि मंत्री गणेश जोशी के प्रति महिलाओं का जो प्यार है उसका पता भीड से पता चलता है। इस मोके पर मसूरी मंडल की महांमंत्री किरन मन्यूड़ा, मंजू देउपा, अशीं रावत, कमला थपलियाल, सीता पंवार, मीरा सुरियाल, सपना शर्मा, सुनीता डबराल, अनीता सक्सेना, अनीता ज्वाड़ी, निर्मला अग्रवाल, राजेश्वरी नेगी, प्रोमिला पंवार, लक्ष्मी उनियाल, प्रभा बर्तवाल, जीनत, माया बुटोला, पालिका सभासद गौरी थपलियाल, रणवीर कंडारी, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवाल, अरविंद सेमवाल, गुड मोहन, विजय बिंदवाल, अभिलाष, कुशाल राणा, सहित बडी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
