पहाड़ी से गिर रहे बोल्डरों से कचहरी के कर्मचारियों को खतरा, आवास खाली किए
मसूरी। मालरोड स्थित कचहरी के कर्मचारी आवास पर लगातार गिर रहे बोल्डरों से वहां रहने वाले कर्मचारियों व उनके परिवार वालों में भय व्याप्त हो गया है। पहले एसडीएम कार्यालय में कार्यरत गोविदं नेगी के आवास पर बोल्डर गिरा था व उसके बाद एक अन्य कर्मचारी के आवास पर पुरानी मोटी दीवार तोड़ कर बोल्डर गिरा, जिस पर वहा रहने वाले कर्मचारियों व उनके परिजनों को कचहरी के सरकारी कार्यालय में शरण लेनी पड़ी।
गनहिल की पहाड़ी से लगातार कचहरी के कर्मचारी आवास पर बडेघ् बडे बोल्ड गिर रहे है, जिस पर वहा रहने वाले कर्मचारियों ने अपने आवास छोड दिए है। कचहरी में कार्यरत कर्मचारी गोविदं नेगी ने बताया कि यहां पर पांच परिवारों के करीब 17 लोगों ने बोल्डर गिरने के भय से अपने सरकारी आवास खाली कर कचहरी में रात गुजारी है। जयपाल सिंह रावत ने बताया कि जितना बड़ा बोल्डर पुरानी ढाई फीट की दीवार तोड़ कर घर में घुसा तो देख कर दंग रह गया अगर वहां कोई होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने कहा कि घटना पर एसडीएम राहुल आंनद व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने भी निरीक्षण किया व कहा कि कचहरी के पांच परिवारों को फिलहाल लक्ष्मी नारायण मंदिर के शरण देने की बात की जा रही है। वहीं कर्मचारी इतने भयभीत है कि वे यहां रहने से मना कर रहे है व कह रहे हैं कि उनका स्थानांतरण कर दो ताकि सुरक्षित रह सकें यह जगह अब रहने के लायक नहीं है कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है यहीं नहीं इससे कचहरी व कोर्ट को भी खतरा पैदा हो गया है।
