मुख्य सचिव से मिले वीबी-जी राम जी मिशन के कर्मचारी, मिला ये खास आश्वासन

1 min read

देहरादून। उत्तराखंड में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जीध्पूर्व में मनरेगा) के कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों के जल्द सेवा समायोजन की मांग उठाई। इस दौरान कर्मचारियों ने याद दिलाया कि इस संबंध में जनवरी माह में भी मांग पत्र सौंपा गया था।
मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके पुराने ज्ञापन पर विभागीय कार्यवाही पहले से ही गतिमान है। उन्होंने कार्मिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आश्वस्त किया कि जल्द समायोजन के लिए संबंधित विभाग को दोबारा कड़े निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से हरी प्रसाद लेखवार, अनूप नेगी, सुधीर विजलवान, दीपेंद्र रावत और सचिन नौटियाल सहित कई अन्य वरिष्ठ कर्मचारी शामिल रहे। मुख्य सचिव के इस सकारात्मक रुख के बाद अब राज्य के हजारों ग्रामीण आजीविका कर्मियों में अपनी नौकरी सुरक्षित होने की उम्मीद जाग गई है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.