चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
1 min read
मसूरी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा और सुशासन तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प के तहत राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ विषय पर आधारित इस आयोजन में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं और विचारों को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
चित्रकला प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत की अपनी कल्पना को चित्रों के माध्यम से दर्शाते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा, विकास और सामाजिक प्रगति जैसे विषयों को अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
भाजपा की ओर से बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत देश के विभिन्न राज्यों के विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा और राष्ट्र निर्माण के प्रति सोच को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक कमल शर्मा, मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवान, सभासद विजय रमोला, विजय बिंदवाल और सचिन पंवार सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
