करंट लगने से मिस्त्री की मौत

1 min read

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में एक गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से 40 वर्षीय मिस्त्री बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में घायल मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, जो सैफ एक्सप्रेस गोदाम में साइट इंजीनियर बद्री विहार कॉलोनी निवासी अर्जुन सिंह ने घटना की सूचना चैकी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि रात के समय गोदाम की बिजली खराब हो गई थी। इसे ठीक कराने के लिए गोदाम के गार्ड दुर्गा थापा से आसपास किसी बिजली मिस्त्री की जानकारी ली गई। इस पर गार्ड ने अपने पड़ोसी संदीप कश्यप को बुलाया।करीब 10 मिनट बाद संदीप कश्यप गोदाम पहुंचा और बाहर बैरियर के पास लगे बिजली के पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करने लगा। इसी दौरान तेज धमाके के साथ बिजली का फॉल्ट हुआ और उसे जोरदार करंट लग गया। करंट लगने से वह पोल से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। किन्तु वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.