पुलिस ने हुड़दंगियों के खिलाफ की कार्रवाई

1 min read

मसूरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में जनपद में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु, हुड़दंगियो के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा टिहरी बाई पास मसूरी धनोल्टी रोड पर सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूपी 14डीआर 1000 फॉर्चूनर कार को रोक कर चैक किया गया।
जानकारी करने पर बताया कि वह अपने परिवार व रिस्तेदारो के साथ उत्तराखंड घूमने आये है। वाहन में बैठे किसी रिश्तेदार के द्वारा नकली पिस्टल, गैस लाइटर को लहराया गया जिसका किसी गाड़ी वाले ने वीडियो बना लिया था। वाहन में चैक करने पर नकली पिस्टल, गैस लाइटर बरामद किया गया। वाहन चालक के विरुद्ध नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम में चालानी कार्यवाही कि गई व नकली पिस्टल, गैस लाइटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था से खिलवाड़, हुड़दंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें, किसी प्रकार से कोई प्रदर्शन हुडदंग अवैध उपकरण अथवा प्रतिबंधित सामग्री का प्रयोग न करें।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.