टिपडीधार होम स्टे में मृत मिली महिला के पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर, हत्या का लगाया आरोप
मसूरी। मसूरी टिहरी रोड पर टिपडी धार स्थित कियाना होम स्टे में गत 15 जून को एक महिला पी राधा गायत्री की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी थी। जिस पर लड़की के पिता सुधाकर विशाखापटटनम से मसूरी पहुंचे व कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करायी व आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गयी है, उसकी जांच की जाय।
मसूरी पहुचे लड़की के पिता सुधाकर ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि उनकी लड़की की हत्या की गयी है। उन्होंने कहा कि गत 15 जून को उसकी मौत की खबर उनके दामाद सौम्या श्रीचरण ने उन्हें फोन से अवगत कराया कि उनकी पुत्री बेहोश पडी है तथा वह तत्काल हवाई यात्रा कर मसूरी पहुंचे। जिस पर मैने कहा कि वह उसका चेहरा दिखाये, लेकिन उन्होंने चेहरा नहीं दिखाया। उन्हें शक हुआ की वह मर गयी है व कहा कि लड़की को हाथ न लगाये वह आ रहे है, लेकिन पुलिस ने बिना हमारी मौजूदगी में पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिए शव को देहरादून ले गये जहां उन्होंने उसे देखने भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उन्हे हत्या की आशंका है। जो उस दिन कागज बनाये वह हिंदी नहीं जानते जिसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है कि उसमें क्या लिखा है हम आंध्र निवासी है, हिंदी नहीं जानते। उन्होंने कहा कि अभी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट भी नहीं आयी व वे निराश होकर वापस चले गये व आध्र प्रदेश जाकर उन्होंने एसपी कार्यालय में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि पहले जहां घटना हुई वहां पर प्राथमिकी दर्ज है उसकी जानकारी व नंबर दो लेकिन मुझे कोई प्राथमिकी का नंबर भी नहीं दिया गया जिस पर आंध्र पुलिस ने कहा कि वापस मसूरी जाओं व वहां मुकदमा दर्ज करवाओं उसके बाद यहां की पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि लडकी शराब नहीं पीती थी बल्कि शराब के खिलाफ बोलती थी, लेकिन उसने शराब पी यह नहीं मान सकते, उसे किसी चीज में मिलकर शराब या कोई ड्रग दी गयी है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि उसकी हत्या की गयी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुकदमा दर्ज करे व घटना की निष्पक्ष जांच करे।
