मसूरी के सौंदर्यीकरण अभियान को लेकर एसडीएम ने स्कूलों के साथ की बैठक

मसूरी। मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता को और अधिक आकर्षक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मसूरी सौंदर्यीकरण अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें होटल एसोसिएशन, वन विभाग, स्कूलों के प्रतिनिधि शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य मसूरी के प्राकृतिक परिदृश्य को सुंदर एवं हरित बनाना तथा व्यापक वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था। इस अभियान में होटल उद्योग एवं मसूरी के विभिन्न हितधारकों यस्अेकहोल्डर्स से सक्रिय सहयोग लिया जायेगा। बैठक में  महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें आगामी वृक्षारोपण अभियान की तैयारी हेतु 21 जून तक पौधारोपण के लिए गड्ढों की खुदाई का कार्य पूर्ण किया जाएगा, 16 जुलाई को हरेला पर्व के अवसर पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगाए जिसमें विभिन्न संस्थाओं एवं विद्यालयों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, अभियान को सफल बनाने के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट, आईटीएम डीआरडीओए मसूरी तथा भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी मसूरी का सहयोग भी लिया जायेगा। वहीं सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ मिलकर व्यापक जनभागीदारी आधारित अभियान संचालित किया जाएगा, इस अभियान में मसूरी के नागरिकों व्यापारियों होटल उद्योग एवं अन्य सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने सभी प्रतिभागियों से मसूरी को स्वच्छ हरित एवं सुंदर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन शैक्षणिक संस्थानोें होटल उद्योग स्थानीय नागरिकों व्यापारियों तथा विभिन्न संगठनों के संयुक्त सहयोग से मसूरी को पर्यावरण संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में एक आदर्श नगर के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी संबंधित संस्थाओं एवं नागरिकों की सहभागिता से मसूरी सौंदर्यीकरण अभियान एक जनआंदोलन का रूप लेगा और मसूरी की प्राकृतिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में हैम्पटन कोर्ट स्कूल, वाइनबर्ग एलन स्कूल, मसूरी पब्लिक स्कूल तथा सेंट जॉर्ज कॉलेज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव अजय भार्गव, वन विभाग से प्रभारी वनाधिकारी एमएस चैहान, व लार्ड शिवा के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.