केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट यूजी परीक्षा तैयारियों का निरीक्षण किया

देहरादून/नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य आज आयोजित हो रही देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, नीट यूजी 2026 के सफल संचालन और जमीनी तैयारियों को देखना था।
दौरे के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने परीक्षा केंद्रों के साथ तालमेल और देशभर में लगी निगरानी प्रणालियों के काम करने के तरीके को समझा। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के प्रबंधन और परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए क्या खास कदम उठाए गए हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष नीट यूजी के लिए लगभग 23 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। श्री प्रधान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा की पारदर्शिता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि हर छात्र को एक सुगम और तनावमुक्त माहौल मिले।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.