माल रोड कुलडी साईं मंदिर के समीप ठंडे शर्बत का वितरण किया गया

मसूरी। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन एंव भाजपा मसूरी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में अक्षय तृतीया के पावन पर्व व भगवान परशुराम की जयंती पर लंढौर सनातन धर्म मंदिर के सामने व मालरोड कुलडी साईं मंदिर के समीप ठंडे शर्बत का वितरण किया जिसमें स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में पर्यटकों ने शर्बत का प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने सभी को अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती की बधाई दी व कहा कि  लंढौर सनातन धर्म मंदिर के समीप व कुलड़ी में साई मंदिर के समीप व्यापार संघ के पदाधिकारियों व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से ठडाई का वितरण किया जिसमें पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने ठंडाई का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के महामंत्री व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा ने कहा कि मसूरी व्यापार संघ पिछले कई वर्षों से इस मौके पर ठंडाई का वितरण करता आ रहा है उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीय का दिन भगवान कुबेर की पूजा होती है जो व्यापार के लिए शुभ माना जाता है, इसीलिए व्यापार संघ इस पर्व पर ठंडाई का वितरण करता है। इस मौके पर शिव अरोडा, रामू, सोभन सिंह मेंहरा, गुड मोहन राणा, राजेश शर्मा, वैभव तायल, सचिन पंवार, ओपी थपलियाल, नीरज अग्रवाल, वैभव तायल, राजकुमार, मनोज अग्रवाल, अनीता धनाई विजय बिंदवाल आदि मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.