राज्यपाल ने चैत्र नवरात्रि एवं नव संवत्सर की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

1 min read

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने चैत्र नवरात्रि एवं नव संवत्सर के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि नवरात्रि के पवित्र नौ दिनों में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना हमें शक्ति, संयम, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। यह महान पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है, जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा, सुख-समृद्धि एवं उत्साह का संचार करता है। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर का आगमन हम सभी के जीवन में नई आशाओं, उमंग और उत्साह का संदेश लेकर आए। राज्यपाल ने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि इस नव वर्ष में सभी प्रदेशवासियों को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और सफलता प्रदान करें तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.