मजदूर संघ ने जिलाधिकारी से गोल्फकार्ट पर सहमति जताई व मांगो से संबंधित ज्ञापन दिया

मसूरी। मजदूर संघ मसूरी ने मसूरी से 121 साइकिल रिक्शा समाप्त कर गोल्फकार्ट की व्यवस्था करने पर जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल का विशेष आभार व्यक्त किया व जिलाधिकारी के जनता दरबार में जाकर मजदूरों की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र दिया ताकि शीघ्र ही गोल्फकार्ट की सुविधा मसूरी आने वाले पर्यटकों को मिले। वहीं यह भी अवगत कराया गया कि सभी रिक्शा श्रमिक गोल्फकार्ट पर सहमत है व एक में दो लोगों के समायोजित करने पर संतुष्ट है।
जिलाधिकारी कार्यालय जनता दरबार में मजदूर संघ ने जिलाधिकारी को धन्यवाद करने के साथ ज्ञापन भी दिया जिसमें मांग की गयी कि गोल्फकार्ट को मालरोड पर चलाये जाने में समय की पाबंदी न लगायी जाय व साइकिल रिक्शा स्टैण्डों पर ही उनके रख रखाव की सुचारू व्यवस्था की जाय, झूलाघर पर दस व गांधी चौक पर 15 चार्जिंग प्वाइंट बनाये जाय, गोल्फकार्ट अधिकतर मालरोड पर ही संचालित की जाय ताकि पर्यटकों को इसका भरपूर लाभ मिले, व मजदूरों की आय में वृद्धि हो, गोल्फकार्ट का इंश्योरेंस किया जाय व मालरोड के साथ ही कंपनी गार्डन, कैमलबैक रोडत्र जार्ज एवरेस्ट, पिक्चर पैलेस, दलाई हिल, लंढौर व क्लाउड एंड आदि क्षेत्र में संचालन का रूट तय किया जाय, 121 साइकिल रिक्शा श्रमिकों को गोल्फकार्ट में समायोजित किया जाय, व जो लोग मुआवजा चाहते हैं, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाय जो राशि पूर्व में रखी गयी है वह कम है कम के कम दुगनी की जाय, विधवा महिला रिक्शा श्रमिकां व असमर्थ श्रमिकों को मुआवजा दिया जाय ताकि वे अन्य रोजगार कर सकें, व जो गोल्फकार्ट पूर्व में चल रही है उसमें भी दो लोगों को समायोजित किया जाय वहीं गोल्फकार्ट शीघ्र उपलब्ध कराई जाय व उससे पहले झूलाघर व गांधी चौक पर चार्जिग प्वांइट बनाये जाय। ज्ञापन देने वालों में मजदूर संघ अध्यक्ष संपत लाल, सचिव सोबन सिंह पवार, जगत लाल, रमेश गौड, गंभीर पंवार आदि थे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.