सीएम धामी ने दुर्गा अष्टमी एवं नवमी की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्गा अष्टमी एवं नवमी की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा अष्टमी एवं नवमी शक्ति की उपासना का पर्व है। जो मातृ शक्ति के रूप में इस जगत में व्याप्त है। यह पर्व महिला सशक्तिकरण के प्रति भी हमारा ध्यान आकर्षित करता है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.