मसूरी प्रेस क्लब के चुनाव में सुनील सिलवाल तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित
1 min read
मसूरी। मसूरी प्रेस क्लब की वार्षिक आमसभा में पिछले दो वर्षों की गतिविधियों और उपलब्धियों पर चर्चा की गई। इस दौरान आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। आमसभा के बाद आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। इसमें सुनील कुमार सिलवाल लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए, जबकि सूरत सिंह रावत को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रेस क्लब सभागार में आयोजित आमसभा में अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए पिछले दो वर्षों में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। महासचिव सूरत सिंह रावत ने क्लब की गतिविधियों और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष मोहसिन अहमद ने आय-व्यय का ब्यौरा सदन के सामने रखा। सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तथा कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना की।
आमसभा के बाद चुनाव अधिकारी शूरवीर भंडारी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में सुनील कुमार सिलवाल अध्यक्ष, सूरत सिंह रावत महासचिव और मोहसिन अहमद कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। तीनों पदाधिकारियों को लगातार तीसरी बार जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में तान्या सैली उपाध्यक्ष, नरेश नौटियाल सहसचिव और हरीश कालरा संयोजक चुने गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बिजेंद्र पुंडीर, धर्मेंद्र धाकड़ और दीपक रावत को शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से प्रेस क्लब और पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर सूरत सिंह रावत, मोहसिन अहमद, बिजेंद्र पुंडीर, शूरवीर भंडारी, हरीश कालरा, डॉ. मनोज रयाल, दीपक रावत, नरेश नौटियाल, भानु काला, तान्या सैली, अमित गुप्ता, आशीष भट्ट, धर्मेंद्र सिंह, अजीत कुमार, दिनेश बडोनी, मोनिका मेहरा, अरविंद सेमवाल, मोहन कैंतुरा, शिव अरोड़ा और रजत एकांत सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
