सेमुएल चंद्र का राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता में बतौर रैफरी चयन होने पर मूसरी के खेल प्रेमियों में खुशी ही लहर
मसूरी। सेमुएल चंद्र का चयन आगामी 28 अगस्त से ग्वालियर मध्य प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता मंे बतौर रैफरी में होने पर मसूरी के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। मालूम हो कि सेमएल चंद्र अंतंर्राष्ट्रीय रैफरी है, जिनका चयन बतौर रैफरी इंडियन ब्लाइंड फुटबाल फैडरेशन ने मध्यम प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए किया है। इस प्रतियोगिता में 18 राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। चयन होने पर सेमुएल चंद्र खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह मेहनत व विश्वास पर भरोसा करते हैं उनका चयन उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। पूर्व में कई अंतर्राष्टीªय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रैफरी की भूमिका का सफल दायित्व संभाल चुके है। उनके चयन से मसूरी में खुशी की लहर है।
