पालिका प्रशासन ने माल रोड पर लगे अवैध बोर्ड व होर्डिंग हटाये
मसूरी। नगर पालिका परिषद की अतिक्रमण हटाने वाली टीम ने मालरोड से रोड के विद्युत पोलों पर लगे बोर्डों, होर्डिंग एवं अवैध प्रचार सामग्री पर कार्रवाई कर हटाया गया। टीम ने सांर्वजनिक खंबो, और सार्वजनिक स्थानों पर अनाधिकृत रूप से लगे अवैध होर्डिंग, बोर्ड व प्रचार सामग्री को पूरी तरह से हटाया। इस अभियान में 34 अवैध बोर्ड, और होर्डिंग, हटाये गये। नगर पालिका की इस त्वरित कार्रवाई और सख्त कार्रवाई, से मॉल रोड का स्वरूप एक बार फिर साफ सुथरा और सुंदर नजर आने लगा है। अभियान के दौरान टीम ने पुनः बिना अनुमति के होर्डिंग, बोर्ड लगाये तो उनपर कडी कार्रवाई की जायेगी। मालूम हो कि मालरोड पर सरकारी संपत्ति सहित बिजली के खंबों आदि पर बिना अनुमति के बोर्ड व होल्डिग लगाये गये है जिससे शहर की सुदंरता नष्ट हो रही थी जिस पर पालिका ने कार्रवाई की वहीं चेतावनी दी कि पुनः बोर्ड आदि लगाने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
