अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

मसूरी। उत्तराखंड अग्निशमन एंव आपात सेवा केंद्र मसूरी के तत्वावधान में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र अकादमी रोड मसूरी से जन जागरूकता रैली निकाली गयी जो गांधी चौक किंक्रेग से मैसानिक लॉज पिक्चर पैलेस भगत सिंह चौक, होते हुए लंढौर तक गयी व वहां से वापस मालरोड होते हुए वापस लौटी।
अग्निशमन सेवा सप्ताह आगामी 20 अप्रैल तक चलेगा जिसमें सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग थीम के साथ पूरे शहर में जन जागरूकता रैली निकाल व पर्चे वितरित कर समाज को जागरूक किया गया। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आहवान किया गया कि स्कूलों में बिजली की जाच, करें पुराने और खराब स्विच को बदलें, निकास द्वार को बाधामुक्त रखें, अस्पतालों में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाय, आक्सीजन सिलेंड के पास धुम्रपान या ज्वलनशील पदार्थ न रखें, अस्पताल के स्टाफ को प्रशिक्षित करें व फायर उपकरण चलाना सिखायें, बिस्तर पर पडे़ रोगियों को बाहर निकालने के विशेष प्रबंध किए जाय, समाज की सुरक्षा के तहत रसोई गैस का प्रयोग सावधानी से करें व खाना बनाने के बाद रेगुलेटर बंद करें, ओवरलोडिंग से बचने के लिए शाकिट में मल्टी प्लग न लगायें, धुंए से बचाव के लिए आग लगने पर झुक कर बाहर निकलें, आग लगने पर सीढियों का प्रयोग करें, कपडों पर आग लगने पर भागें नहीं बल्कि जमीन पर लेट कर लुढकें, ज्वलनशील पदार्थ, घर के अंदर सुरक्षित रखें, बिस्तर पर बैठकर धुम्रपान न करें, माचिस व लाइटर से बच्चों को दूर रखें। वहीं आग लगने पर भीड न करें व आपातकालीन सेवा के नंबंर 112 पर डायल करें।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.