हाईटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

मसूरी। मसूरी टिहरी रोड पर बाटाघाट के समीप एक मकान की छत पर संपत्ति देखने गया युवक हाई टेशन विद्युत लाइन की चपेट में आने पर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल लंढौर कम्युनिटी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि लंढौर कम्युनिटी अस्पताल मसूरी से एक एमएलसी प्राप्त हुई जिसमे बताया गया कि मनोज दास पुत्र मुसू दास निवासी खनहेरी पोस्ट धनोल्टी, थाना थत्यूड, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र लगभग 27 वर्ष को चालक मुकेश ने ब्राड डेड कम्युनिटी अस्पताल लाया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की जिसमें पता चला कि मनोज दास मसूरी में टैक्सी चालक के रूप में कार्य करता था, जो मसूरी से अपने घर खनेहरी जा रहा था। बाटाघाट के पास वह अपने साथी चालक मुकेश के साथ रुका हुआ था जहां वह जय सिंह निवासी बाटाघाट के मकान की छत पर संपत्ति देखने के लिए गए थे। इसी दौरान मकान के छत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मनोज दास गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश अवस्था में छत पर गिर गया। घटना के उपरांत साथी चालक मुकेश द्वारा तत्काल अपने निजी वाहन से घायल को कम्युनिटी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक पंचायतनामा की कार्यावही कि व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.