फरवरी माह में शुरू होंगी उत्तराखण्ड की बोर्ड परीक्षाएं, 223403 छात्र होंगे शामिल

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड की 2025 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी माह में शुरू होंगी। जिसको लेकर विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार रिजल्ट भी पिछले वर्ष के मुकाबले जल्द घोषित किया जाएगा।
बता दें उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड की 10वीं और 12वीं की 2025 की होने वाली परीक्षाएं फरवरी माह से शुरू हो जायेंगी। इस बार यह परीक्षाएं 1245 केंद्रों पर आयोजित करवाई जाएंगी। इस बार हाई स्कूल में 113690 विद्यार्थी, इंटरमीडिएट में 109713 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रकार कुल 223403 परीक्षार्थी इस बार बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे।
जानकारी देते हुए विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया इस बार कुल केंद्र 1245 बनाये गए हैं। जिसमे एकल केंद्र 49,
मिश्रित केंद्र 1195,नवीन केंद्र 39,सवेंदनशील केंद्र 165, 5 अति सवेंदनशील केंद्र बनाये गए हैं। उन्होंने बताया विगत वर्ष की अपेक्षा 17 केन्द्रों की बढ़ोतरी हुई है। 2024 के मुकाबले 2025 में 12755 विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है।
बता दें अगर 10 वीं कक्षा में पिछले 5 वर्षों में शामिल परीक्षार्थियों की बात करें तो 2020 में 147155, 2021 में 147725, 2022 में 127895, 2023 में 127844, 2024 में 112377, 2025 में होने वाली परीक्षा में 113690 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इंटरमीडिएट की बात करें तो पिछले 5 वर्षों में 2020 में 119164, 2021 में 121705, 2022 में 111688, 2023 में 123945, 2024 में 92020, जबकि 2025 में होने वाली 12वीं की परीक्षा में 109713 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पिछले 5 वर्षों की बात करें तो विद्यार्थियों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.